August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : दीपेश अरोरा भाजपा की प्रेस वार्ता में कांग्रेस की तानाशाही प्रवृत्ति को बताया गया लोकतंत्र का काला अध्याय

1 min read

दंतेवाड़ा, 25 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/    भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज 25 जून को आपातकाल काला दिवस के रूप में चिन्हित करते हुए भाजपा कार्यालय चितालंका, दंतेवाड़ा में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोंडागांव श्री दीपेश अरोरा ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का “सबसे काला अध्याय” करार दिया।

श्री अरोरा ने अपने वक्तव्य में कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने देश पर आपातकाल थोप कर न केवल संविधान की हत्या की, बल्कि लोकतंत्र के मूल स्वरूप को भी कुचल डाला। मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर सेंसरशिप लगा दी गई और हजारों-लाखों निहत्थे, निर्दोष नागरिकों को रातों-रात जेलों में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि 21 महीनों तक चला यह आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता और सत्ता की भूख का प्रत्यक्ष प्रमाण था।

श्री अरोरा ने कहा कि इस दौरान देशवासियों की अभिव्यक्ति की आज़ादी पर पहरा बैठा दिया गया, प्रेस का गला घोंट दिया गया, और एक परिवार के अहंकार को देशहित से ऊपर रखा गया। आपातकाल के विरोध में देशभर में लाखों युवाओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आंदोलनों में भाग लिया और जेलों की यातनाएँ सही। उन्होंने कहा कि देश आज भी उन लोकतांत्रिक योद्धाओं का ऋणी है, जिन्होंने उस दौर में अपनी आवाज बुलंद की और देश को फिर से लोकतंत्र की राह पर लाने में योगदान दिया।

“मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूँ जिन्होंने दमन और यातना झेलते हुए लोकतंत्र की मशाल को जलाए रखा।” – दीपेश अरोरा*

प्रेस वार्ता के दौरान मंच पर अनेक प्रमुख भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी, जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप, जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान, मुकेश शर्मा, सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य कमला विनय नाग, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक बाजपेयी, मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, जनपद सदस्य रामु नेताम, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, तिलेस्वरी नागेश, जिला सह मीडिया प्रभारी वीरेश मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता, उरदो ठाकुर, राजेश बोरबन, रवि भदौरिया, मोहन ठाकुर, गौतम भाठी, भूपेंद्र ठाकुर, कमल ठाकुर, विमला रावत, सन्तु कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मर्यादा बनाए रखने की शपथ ली। उपस्थित जनों ने कहा कि भाजपा हमेशा लोकतंत्र की मूल भावना और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.