August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पुष्य नक्षत्र पर बच्चों के लिए होगा “स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार” 27 जून को कोरबा में आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम, नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण

1 min read

कोरबा, 24 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के अंतर्गत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में इस माह भी बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से “बच्चे रहें स्वस्थ” योजना के अंतर्गत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन दिनांक 27 जून 2025, शुक्रवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र के अवसर पर कोरबा स्थित पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय (दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड) में संपन्न होगा। आयोजन के मुख्य वैद्य नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा होंगे, जो आयुर्वेदिक पद्धति से स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स के माध्यम से जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण करेंगे।

यह आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और उन्हें संक्रामक रोगों से बचाव प्रदान करने की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास है। संस्कार के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए आहार-विहार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, बच्चों एवं उनके अभिभावकों को योग एवं प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर संपूर्ण रूप से सशक्त बन सकें।

स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीयन आवश्यक है। इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं, जिससे बच्चों को सुविधा रहे और प्रतीक्षा का समय कम हो।

यह कार्यक्रम प्रतिमाह आयोजित किया जाता है और क्षेत्र के नागरिकों में इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। “चलो आयुर्वेद की ओर” अभियान के तहत यह आयोजन आधुनिक समय में प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.