March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना” के अंतर्गत कोनकोना में आयोजित हुआ विकास शिविर


पाली-तानाखार विधानसभा के ग्रामीणों को मिले योजनाओं की जानकारी, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोरबा, 24 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिवासी बहुल ग्रामों के समग्र विकास हेतु प्रारंभ की गई “आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना” के अंतर्गत पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोनकोना में एक दिवसीय विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों तक शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना और उनके त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ क्लस्टर अंतर्गत समस्त जनपद सदस्यगण, सरपंचगण तथा विभागीय अधिकारी भी शिविर में उपस्थित रहे। विशिष्ट रूप से युगल जगत जी, श्री विष्णु यादव, श्री विवेक मारकंडे, सरपंच श्रीमती अनिता सिंह एवं श्री नेपाल सिंह राज की सक्रिय उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।

शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा संबंधित अधिकारियों द्वार समाधान भी किए गए। स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, रोजगार, वन, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक कल्याण आदि विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर परामर्श प्राप्त किया।

 

जनप्रतिनिधियों ने अपने वक्तव्यों में कहा कि राज्य सरकार की यह योजना केवल आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आदिवासी अंचलों के समग्र विकास और जागरूकता का मजबूत माध्यम बन रही है। उन्होंने ग्रामवासियों से इस योजना का अधिकतम लाभ लेने की अपील की।

शिविर की संपूर्ण व्यवस्था स्थानीय प्रशासन एवं जनपद पंचायत के समन्वय से की गई थी, जिसमें सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता देखी गई। ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर उत्साह और संतोष का भाव देखा गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.