August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रजगामार स्कूल में मनाया गया विश्व योग दिवस, SMDC अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास हुए शामिल

1 min read

रजगामार।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजगामार के प्रांगण में प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं हायर सेकेंडरी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन विकास समिति (SMDC) के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी श्रीवास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

 

योग सत्र का संचालन व्यायाम शिक्षक श्री रामनारायण डड़सेना द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और उन्हें योग की सही तकनीक की जानकारी दी।

 

 

कार्यक्रम के समापन पर SMDC अध्यक्ष श्री लक्ष्मी श्रीवास ने अपने उद्बोधन में योग के महत्व और लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-संयम भी प्रदान करता है। उन्होंने नियमित योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री आर.एन. बघेल सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों में प्रमुख रूप से श्रीमती स्वाति सक्सेना, श्री राजेंद्र प्रसाद तिवारी, श्री सरोज पाण्डेय, श्री डी.आर. कुर्रे, श्री नीलम रात्रे, श्री हीरा दास रात्रे, श्रीमती अहिल्या साहू, श्रीमती नेहा चंद्रा, श्रीमती प्रमिला केशरवानी, श्रीमती एम. धनलक्ष्मी, श्री चंद्रभूषण डनसेना, श्री रोहित साहू, श्री एन.एस. पैकरा, श्री शिव प्रसाद कौशिक, श्री सेवन लाल साहू, श्रीमती अनिता मिंज, श्रीमती कृष्णा गौतम, श्रीमती चंद्रिका, श्रीमती मनीषा, श्रीमती किरण, श्रीमती शांति कुजूर, श्री करम सिंह, श्री विष्णु मेहर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना एवं विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना था। आयोजन को सफल बनाने में समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.