March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर कोरवी बूथ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    पाली तानाखार विधानसभा के अंतर्गत पौड़ी मंडल स्थित कोरवी बूथ में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता दी और उनकी प्रेरणादायी विचारधारा पर प्रकाश डाला।
बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जामुन और नीम के पौधों का रोपण किया गया।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चतुर्भुज नायक, भाजपा नेता विष्णु यादव, सरपंच कीर्ती उइके, महेश कुर्रे, पंच लक्ष्मीकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में दिए गए बलिदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि अर्पण का माध्यम बना, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा भी सभी को प्रदान कर गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.