August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बलिदान दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि”

1 min read

बलिदान दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कोरबा, 23 जून 2025
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक व भारत की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा “बलिदान दिवस” के रूप में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कोरबा के कोसाबाड़ी क्षेत्र स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने किया।

अपने संबोधन में श्री मोदी ने कहा –
“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी न केवल एक महान नेता थे, बल्कि वे भारत की सांस्कृतिक, राजनीतिक और संवैधानिक एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने की उनकी मांग आज एक सच्चाई बन चुकी है। उनका बलिदान हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रसेवा का मार्गदर्शन है।”

इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर  जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतविंदर बग्गा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन, MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल तथा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से –
श्यामलाल मरावी, लक्ष्मण श्रीवास, प्रकाश अग्रवाल, अजय विश्वकर्मा, सुमन सोनी, रितु चौरसिया, ज्योति वर्मा, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, ममता यादव, अजय चंद्रा, लकी नंदा, अजय गोंड, लक्ष्मीकांत जोशी, मीरा सोनी, मुनीराम साहू, आशीष सूर्यवंशी, बसंत बैरागी, रजनीश सिंह एवं गिरीश नामदेव शामिल रहे।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। सभी ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के विचार को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.