March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कृष्णा ग्रुप ने किया सामूहिक योगाभ्यास

राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य और संस्कार के संकल्प के साथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने लिया भाग

कोरबा, 21 जून 2025
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा 21 जून शनिवार को कृष्णा हुंडई शोरूम परिसर में सायं 6 बजे सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के समस्त सदस्यों एवं कर्मचारियों ने योग कर स्वस्थ शरीर और संयमित जीवनशैली के प्रति अपनी आस्था और प्रतिबद्धता दर्शाई।

कार्यक्रम का नेतृत्व कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन श्री अशोक मोदी ने किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा –
“कृष्णा ग्रुप केवल एक व्यवसायिक संस्था नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को आत्मसात करने वाली संस्था है। यहां स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, शिक्षक दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं, प्रतिदिन राष्ट्रगान होता है और योग दिवस जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मियों में राष्ट्रभक्ति, सेवा और त्याग की भावना जागृत की जाती है।”

उन्होंने कहा कि योग का जन्म भारत में हुआ और ऋषि पतंजलि ने ‘करो योग, रहो निरोग’ का मूलमंत्र देकर मानवता को रोगमुक्त जीवन का मार्ग दिखाया। इसके बाद परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने देश-विदेश में योग को प्रचारित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया। इसी कड़ी में कोरबा में वर्ष 2007 में आयोजित 6 दिवसीय योग विज्ञान शिविर का आयोजन स्वयं अशोक मोदी द्वारा किया गया था, जिसमें बाबा रामदेव जी चार्टर्ड प्लेन से कोरबा आए थे।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिंम्हन, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, गृहमंत्री रामनिवास पैंकरा, कृषि मंत्री ननकीराम कंवर और सांसद करूणा शुक्ला सहित हजारों लोग उपस्थित थे, जबकि करोड़ों दर्शकों ने टीवी के माध्यम से इस ऐतिहासिक शिविर में भागीदारी की थी।

श्री अशोक मोदी ने बताया कि कृष्णा हुंडई शोरूम का उद्घाटन भी स्वयं स्वामी रामदेव जी और तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करकमलों से संपन्न हुआ था।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा –
“21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मान्यता दिलाकर हमारे प्रधानमंत्री ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया है।”

श्री मोदी ने सभी उपस्थितजनों से आग्रह किया कि –
“24 घंटे में से कम से कम आधे से एक घंटे का समय प्रतिदिन योग को अवश्य दें, ताकि स्वयं एवं परिवार को स्वस्थ और रोगमुक्त रखा जा सके।”

इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर संजय मोदी, गौरव मोदी, हार्दिक मोदी, चैतन्य मोदी, वेदांत मोदी, अंकिता मोदी और निकिता मोदी की उपस्थिति रही। साथ ही कृष्णा हुंडई के जनरल मैनेजर वरुण नायर, कृष्णा होंडा के प्रमोद यादव, कृष्णा किया के कमलेश वांटू, तिरुपति बजाज के विवेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों ने योगाभ्यास कर कार्यक्रम का लाभ लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शरीर को स्वस्थ रखना नहीं, बल्कि मानसिक शांति, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को जीवन में उतारना रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.