May 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी मंडल के वार्ड 18 कोहड़िया में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम संपन्न, पौधारोपण व योजनाओं के लाभार्थियों का हुआ सम्मान

कोरबा, 23 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने हेतु आज कोसाबाड़ी मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया में “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनसमूह को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, खाद्यान्न सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण से संबंधित प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी को सामूहिक रूप से संकल्प दिलाया गया।

 

इसके पश्चात शिव मंदिर परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में उन लाभार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभ प्राप्त कर समाज में प्रेरणास्पद भूमिका निभाई। उन्हें श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्रीमती मंजू सिंह (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, वार्ड प्रभारी) ने अपने वक्तव्य में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए देश के विकास में नागरिक सहभागिता की महत्ता पर बल दिया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री युवा मोर्चा एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, वरिष्ठ नेता श्री लक्ष्मीकांत जोशी, मंडल महामंत्री श्रीमती सुमन सोनी, पार्षद श्री मुकुंद, मंडल उपाध्यक्ष श्री पुनिराम साहू, श्री प्यारेलाल साहू, श्री कपूर चंद, श्री चंदन मजूमदार, श्री अनिल यादव, नंदू, युगल दूबे महाराज और आकाश सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस जन सहभागिता से ओतप्रोत आयोजन ने न केवल योजनाओं के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया, बल्कि स्थानीय नागरिकों को सक्रिय रूप से राष्ट्र निर्माण के अभियान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.