प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर SECL क्रमांक-1 वार्ड 28 में जन चौपाल आयोजित, विकसित भारत 2047 का लिया गया संकल्प
1 min read
कोरबा, 23 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज SECL क्रमांक-1 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 28 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति केंद्र जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती ज्योति वर्मा रहीं, जिन्होंने अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, किसानों व श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत के निर्माण हेतु सहभागी बनने का संकल्प भी दिलाया।

इस अवसर पर सीसीएल वार्ड की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद श्री सुशील गर्ग, जो कि वर्तमान में शक्ति केंद्र संयोजक भी हैं, ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों को प्रधानमंत्री के 11 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठजनों सहित शक्ति केंद्र के समर्पित कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस जन चौपाल ने जन-जागरूकता के साथ संगठनात्मक एकजुटता को भी मजबूती प्रदान की।
