August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“विकसित भारत 2047” के संकल्प के साथ पोड़ीबहार में जन चौपाल आयोजित, केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों की दी गई जानकारी

1 min read

कोरबा, 23 जून 2025
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने के लिए देशभर में चल रहे “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत आज शक्ति केंद्र पोड़ीबहार में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनमानस तक पहुंचाई गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के रूप में श्री लक्ष्मीकांत जोशी उपस्थित रहे, जिन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया आदि पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि किस तरह इन योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

इस अवसर पर मंच पर मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मंजू दीदी, श्री ज्योति वर्मा दीदी, अनिल वस्त्रकर, वार्ड पार्षद चंद्रकली जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि शिवकुमार जायसवाल, जिला पुस्तकालय प्रभारी मदन गोपाल साहू, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार राठौर, पूर्व मीडिया प्रभारी रितेश कुमार साहू सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संयोजन और संचालन संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जिसमें बूथ अध्यक्ष बूधेंद्र राजवाड़े, रूप लाल यादव, श्रीमती सुनीता वस्त्रकर, गोदावरी राठौर, सीमा सिंह, स्वाति साब, मनटूटन राजवाड़े, रुक्मणी गोस्वामी, श्रीमती तारा देवी जायसवाल, संगीता कौर, शांति मानिकपुरी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पोडीबहार क्षेत्र की माताएं, बहनें एवं स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे। सभी ने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को साकार करने हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना था, बल्कि स्थानीय स्तर पर जन-जागरण और सक्रिय जनभागीदारी को भी प्रोत्साहित करना था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.