March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को लेकर रविशंकर नगर में आयोजित हुई संकल्प से सिद्धि अभियान की बैठक

कोरबा, 23 जून 2025/
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत आज शक्तिकेंद्र क्रमांक 26, रविशंकर शुक्ल नगर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों के साथ-साथ विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

 

बैठक की मुख्य वक्ता नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत रहीं, जिन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं, लोककल्याणकारी नीतियों और केंद्र सरकार की सफलताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें जनता से किए गए वादों को निभाने में हमेशा अग्रणी रही हैं।

वहीं, वक्ता श्री हितानंद अग्रवाल ने आपातकाल के दौर की स्मृतियों को साझा करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय और राष्ट्रवाद के विचारों को उपस्थितजनों के सामने रखा।

पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अजय विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब कोई संकल्प लेती है, तो उसकी सिद्धि तक सतत कार्य करती है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार का “विकसित भारत 2047” का संकल्प देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों को देश की प्रगति में भागीदार बनने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, श्री हितानंद अग्रवाल, श्री अजय विश्वकर्मा के साथ अनेक प्रमुख कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

श्री चंदन सिंह, श्री श्रीधर दिवेदी, श्री नूतन राजवाड़े, श्री शत्रुघ्न प्रसाद श्रीवास्तव, श्री संजय सिंह, श्री दीपक यादव, श्री राम प्रसाद, श्री नरेंद्र कुमार सिंह, श्री शंकर शर्मा, श्री विकास पाठक, श्री शक्ति दास, श्री फूलपुरी गोस्वामी, श्री सुभाशिष् भट्टाचार्य, श्रीमती शांति देवी, श्रीमती सुनीता दास, श्रीमती पूर्णिमा भट्टाचार्य, श्रीमती रीता रस्तोगी, श्रीमती इंदु देवी, श्रीमती अनीता देवी शर्मा, श्रीमती रूमा हलधर, श्रीमती दुलारी देवी, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती माधुरी गांगुली, श्रीमती राजकुमारी गोस्वामी, श्रीमती राखी शर्मा, श्रीमती मीनू साहू, श्रीमती मनिहा विश्वकर्मा, श्रीमती मंगली बाई साहू, श्री आशीष लहरे, श्री मोक्ष चौकसे, श्री नीरज चौकसे, श्री अरविंद कुमार, श्री राजेश कुमार वर्मा, श्री अरविंद रस्तोगी, श्री अंजन दे, श्री रघुनाथ गुप्ता, श्री मानिक दास महंत, श्री दिलीप दास महंत, श्री दिनेश श्रीवास्तव, श्रीमती सत्यभामा राव, श्री हेमंत कुमार शर्मा, श्रीमती दुर्गा यादव, श्रीमती सावित्री देवी, श्रीमती रुक्मिणी देवी, श्रीमती माधुरी चौहान, श्रीमती पार्वती रस्तोगी, श्रीमती मुनिया देवी, श्रीमती माला देवी, श्रीमती पिंकी देवी, श्रीमती उर्मिला बाई साहू, श्री अशोक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।

बैठक में आम नागरिकों को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उनमें जनसहभागिता और जागरूकता की भावना को और मजबूत किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.