August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में श्रद्धांजलि और संगोष्ठी के साथ मनाया जाएगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं से की अपील

1 min read

कोरबा, 22 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रवाद और अखंड भारत के प्रबल संवाहक परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में दिनांक 23 जून 2025 (सोमवार) को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मनाया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने सभी मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने मंडलों के समस्त बूथ केंद्रों पर डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करें एवं कार्यकर्ताओं को उनके जीवन और राष्ट्र के प्रति बलिदान की जानकारी देने हेतु संगोष्ठी आयोजित करें।

जिला स्तरीय बलिदान दिवस कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

🔸 माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
📅 तिथि: 23 जून 2025 (सोमवार)
🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल, ताप विद्युत गृह परिसर, कोसाबाड़ी मंडल

🔸 विशेष संगोष्ठी — डॉ. मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार
📅 तिथि: 23 जून 2025 (सोमवार)
🕛 समय: दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान: भाजपा जिला कार्यालय, टीपी नगर, कोरबा

इस विशेष अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के अद्वितीय योगदान — विशेषकर कश्मीर मुद्दे पर उनके ऐतिहासिक आंदोलन और “एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे” जैसे राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम संयोजक मंडल:

श्री हितानंद अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक

श्री संजय शर्मा, सह-संयोजक

श्री अजय विश्वकर्मा, सह-संयोजक

जिला भाजपा द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित करने एवं कार्यक्रम को गरिमापूर्वक संपन्न करने का अनुरोध किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.