भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम व मंदिर परिसर में मिठाई बांटकर मनाया सरोज दीदी का जन्मदिन”




कोरबा, 22 जून 2025
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय राजनीति की तेजस्वी, प्रखर और सशक्त नेतृत्वकर्ता, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सम्माननीय दीदी सुश्री सरोज पांडेय जी के जन्मदिन के अवसर पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक सेवा के रूप में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मां सर्वमंगला मंदिर के समीप स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मिठाइयाँ वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। साथ ही मंदिर परिसर में उपस्थित बच्चों एवं आम नागरिकों को भी मिठाई बांटकर जन्मदिन का हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण बनाया गया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरोज दीदी का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण को समर्पित है, और उनके जन्मदिन को समाजसेवा के रूप में मनाना ही उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस सेवा भाव के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमल सिंह, प्रीति स्वर्णकार, भागवत विश्वकर्मा, सतीश झा, दिलीप दास, अश्वनी साहू, जितेंद्र सिंह, अश्वनी मिश्रा, सतीश तिवारी, कमला बरेट, अमितोष दुबे, अमित स्वर्णकार, हबीबुल्लाह अंसारी, अभिलाष यादव, मंगलुराम, आरती सिंह, सुकृत कुर्रे, लाखन सिंह, ओम अग्रवाल, अजय राठौर, मनोज नायडू एवं निराकार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने सरोज दीदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


