August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा मंडल पोंडी उपरोड़ा द्वारा दर्राभांठा में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम आयोजित, डॉ. पवन सिंह रहे मुख्य अतिथि

1 min read

 


पोंडी उपरोड़ा, 22 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   भारतीय जनता पार्टी मंडल पोंडी उपरोड़ा द्वारा संकल्प से सिद्धि — 11 साल बेमिसाल अभियान के अंतर्गत दर्राभांठा पंचायत भवन (बंशीबांझी शक्ति केंद्र) में भव्य मोहल्ला चौपाल एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की 11 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को आम नागरिकों तक पहुँचाना और विकसित भारत 2047 के संकल्प को सशक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं आज अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं और इसी मार्ग से विकसित भारत का निर्माण संभव होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
डॉ. पवन कुमार सिंह, विष्णु यादव, मंडल अध्यक्ष चतुर्भुज नायक, रघुनंदन जायसवाल, प्रमिला कंवर, संतोष कंवर, रामकुमार यादव, लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रहलाद सिंह कंवर, शिवशंकर उइके, शत्रुघ्न चौहान, आशीष डिक्सेना।

 

चौपाल कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं — प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर जल मिशन आदि पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित नागरिकों को योजनाओं के लाभ से अवगत कराया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने का संकल्प लिया।

यह आयोजन जन-जागरूकता, संवाद एवं संगठनात्मक मजबूती का सशक्त मंच बना, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.