August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पोंडी उपरोड़ा में एस्पायर संस्था की बैठक आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह बोले — “शिक्षा सुधार में हर संभव सहयोग देंगे”

1 min read

पोंडी उपरोड़ा, 22 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ विकासखंड पोंडी उपरोड़ा में एस्पायर संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और संस्था के कार्यों की समीक्षा पर चर्चा की गई। इस बैठक में जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनसमुदाय की भागीदारी रही।

बैठक में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए सभी उपस्थितों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा:

“एस्पायर संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य सराहनीय है। भविष्य में जैसे भी सहयोग की आवश्यकता होगी, जिला पंचायत और सभी जनप्रतिनिधि संस्था के साथ खड़े रहेंगे।”

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

डॉ. पवन कुमार सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा

विद्वान सिंह, जिला पंचायत सदस्य

श्री विष्णु यादव, जनप्रतिनिधि

लक्ष्मीकांत तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता

राजेश्वर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर

उत्तम सर, शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी वरिष्ठ हस्ती

मंडल अध्यक्ष श्री चतुर्भुज नायक

विकासखंड के जनपद सदस्य, सरपंच, पंच

एस्पायर संस्था के समस्त शिक्षकगण भी बैठक में मौजूद रहे।

 


बैठक में संस्था द्वारा ग्रामीण शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण, स्कूलों की बुनियादी सुविधाएं, और बच्चों की उपस्थिति में सुधार जैसे विषयों पर प्रस्तुति दी गई। सभी जनप्रतिनिधियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि शिक्षा के विकास में सभी स्तरों पर उनका समर्थन रहेगा।

कार्यक्रम के समापन पर यह संदेश दिया गया कि एस्पायर संस्था और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पोंडी उपरोड़ा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.