कोरबा नगर मंडल ने वार्ड क्रमांक 12 में मोहल्ला चौपाल का किया आयोजन, लाभार्थियों का हुआ सम्मान



कोरबा, 22 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत कोरबा नगर मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 12, नई बस्ती में मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का उद्देश्य केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना, आम नागरिकों से संवाद स्थापित करना और लाभार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना रहा।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सरजू अजय जी ने भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हुए सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाकर विकसित भारत 2047 की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
अन्य प्रमुख उपस्थितजन में शामिल थे:
सुशील गर्ग जी, पूर्व पार्षद, वार्ड कमांड 27
भाई राजेश लहरे जी, जिला महामंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा
योगेश मिश्रा जी, अध्यक्ष, कोरबा नगर मंडल
सुलोचना यादव जी, पार्षद, वार्ड क्रमांक 12
भोलू यादव जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता
राकेश अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष, कोरबा मंडल
राहुल नवनीत शुक्ला, सूरज पाण्डेय, उत्तम जायसवाल, गिरीश नामदेव (शक्ति केंद्र संयोजक)
विजय गुप्ता, पवन यादव, अशोक निर्मलकर, सुखदेव भैया, चंदन ताती, सुकेश दलाल सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्ता

कार्यक्रम में वार्ड के लाभार्थियों को साल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन नागरिकों को दिया गया जो प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं।
मोहल्ला चौपाल का उद्देश्य केवल संवाद नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव, योजनाओं की जानकारी और संगठन की जड़ों को मजबूत करना है।
इस आयोजन में स्थानीय वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए पुनः भाजपा को समर्थन देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर “संगठन पर्व” और विकसित भारत 2047 के निर्माण में आम नागरिकों की सहभागिता को आवश्यक बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों को संकल्प पत्र भी वितरित किए गए।



