March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा मंडल के छुरीकला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता और जनसंभाग से कार्यक्रम रहा सफल

छुरीकला (कटघोरा), 21 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल के तत्वावधान में छुरीकला में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बना, बल्कि योग को जनजीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का प्रेरणादायक संदेश भी दिया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके पश्चात उन्होंने योग के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है, जिसे विश्व ने अपनाया है और आज यह वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य का प्रतीक बन चुका है।

 

इसके उपरांत सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नगर पंचायत उपाध्यक्ष, पार्षदगण, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों को विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया और इसे स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

भारतीय जनता पार्टी छुरीकला मंडल द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नगरवासियों ने सराहना की। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि योग सिर्फ एक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सकारात्मक और सशक्त पद्धति है।

#InternationalYogaDay2025 #छुरीकला_योग_दिवस #स्वस्थ_जीवन_का_आधार_योग #BJP_Katghora

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.