August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पोंड़ी उपरोड़ा मंडल के बांझीबन शक्ति केंद्र में संकल्प सभा आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत 2047 का संकल्प

1 min read

पोंड़ी उपरोड़ा, 22 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी मंडल पोंड़ी उपरोड़ा के बांझीबन शक्ति केंद्र अंतर्गत दर्राभांठा पंचायत भवन में “संकल्प से सिद्धि” अभियान के तहत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह जी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विष्णु यादव जी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाजपा का संकल्प सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मार्ग है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:
🔹 श्री चतुरभुवन नायक – मंडल अध्यक्ष
🔹 श्री रघुनंदन जायसवाल – प्रभारी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष
🔹 शिवशंकर उइके व श्री शत्रुहन चौहान – मंडल उपाध्यक्ष
🔹 रामकुमार यादव – मंडल महामंत्री
🔹 लक्ष्मीकांत तिवारी – पूर्व कोषाध्यक्ष
🔹 प्रहलाद सिंह कंवर – संयोजक
🔹 अनिता कंवर – मंडल मंत्री
🔹 सुशील महंत, आनंद देवांगन – बूथ अध्यक्ष
🔹 राजेश्वर कंवर – मीडिया प्रभारी
🔹 प्रमिला कंवर – सरपंच दर्राभांठा
🔹 कौशिल्या निषाद – उपसरपंच
🔹 आशीष डिक्सेना – कोषाध्यक्ष
🔹 डॉ. निदान, संतोष यादव, सजनदास, फागुन सिंह कंवर, हरिहर दास, देवसिंह कंवर, सुंदर सिंह कंवर, चंद्रकुमार कंवर, जजमान सिंह कंवर, इंद्रपाल सिंह कंवर

🔹 महिला कार्यकर्ता – ललिता महंत, किरण कंवर, चंद्रलता, संपत बाई, गीता महंत, सीमा, गायत्री कंवर, वंदना, सरस्वती, सोनकुंवर, प्रीत बाई, द्रौपदी, अगर बाई, सुकमनिया, सुमित्रा चौहान, घसनिन बाई, रामिन बाई सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान चलाने, और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.