August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली मंडल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास और वृक्षारोपण, रग्बी खिलाड़ियों व बच्चों ने भी लिया उत्साहपूर्वक भाग

1 min read

पाली, 21 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली द्वारा आज प्रातः पाली खेल स्टेडियम में योग एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। विकसित भारत के अमृतकाल में आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे सूर्य नमस्कार के साथ की गई। इसके उपरांत योग प्रशिक्षक श्री रामनारायण पटेल एवं श्री अरविंद पांडे के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। योग सत्र के दौरान शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने योग को भारत की गौरवशाली विरासत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योग को आज विश्वस्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है। योग न केवल शरीर को सुदृढ़ करता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है।

कार्यक्रम के समापन पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रशिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अनेक पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया गया।

 

इस अवसर पर पाली मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल, मंडल महामंत्री श्री कामता जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री ज्ञान सिंह राजपाल, रामविलास जायसवाल, हरीश चावड़ा, दीपक शर्मा, रितेश जायसवाल, हरि साहू, आशीष अग्रवाल, ओम यादव की सक्रिय उपस्थिति रही।

विशेष रूप से स्टेडियम में अभ्यास कर रहे रग्बी खिलाड़ियों और बच्चों ने भी इस योग सत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी की, जिससे आयोजन और भी प्रेरणादायक बन गया।

यह आयोजन न केवल योग की व्यापक स्वीकार्यता का प्रतीक बना, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और हरित पर्यावरण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और जनसहभागिता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।

भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.