अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आत्मानंद हाई स्कूल पसान में योगाभ्यास, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया भाग




कोरबा, 21 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ विकसित भारत के अमृतकाल एवं विश्व योग दिवस के अवसर पर आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय पसान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभ पर बल देते हुए सभी को इसे दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी गई।

इस आयोजन में जनपद उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जाखड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान अध्यक्ष प्रताप मराबी, भाजपा महामंत्री ईश्वर अर्मो, सरपंच सुरेंद्र तिगा, भाजपा युवा मोर्चा पसान के हिमांशु पांडेय, भाजपा पसान मंत्री सुखेन्द्र वर्मा, शिशु मंदिर पसान के प्राचार्य संतोष पटेल भी मंच पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। योग दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया और स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग की अनिवार्यता को समझाया गया।
यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और स्वास्थ्य के प्रति संकल्प का प्रतीक बना। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे क्षेत्र में योग के प्रति सकारात्मक ऊर्जा और चेतना का संचार हुआ।
भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद।


