दीपका मंडल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम, पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे रहे मुख्य अतिथि




कोरबा, 21 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल द्वारा स्कूल मैदान दीपका में योग अभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्योति नंद दुबे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर श्री दुबे ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में योग को भारत की प्राचीन विरासत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से आज योग को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने सभी को योग को नियमित जीवनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।


कार्यक्रम में दीपका मंडल के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पार्षदगण, स्कूली शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे। उपस्थित जनसमुदाय ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और योग के महत्व को आत्मसात किया।
कार्यक्रम के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई गई, बल्कि यह भी संदेश दिया गया कि योग भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है, जिसे हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद।


