August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दर्री मंडल भाजपा ने किया योगाभ्यास कार्यक्रम, योग गुरु आचार्य विनोद गुप्ता का हुआ सम्मान

1 min read

 


कोरबा, 21 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ “विकसित भारत के अमृतकाल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल” एवं “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगल भवन दर्री में एक भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत योग गुरु आचार्य विनोद गुप्ता जी का मंडल की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। योग गुरु द्वारा उपस्थित जनों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया एवं योग के महत्व और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर मार्गदर्शन भी दिया गया।

 

 

कार्यक्रम में फल वितरण कर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर भाजपा दर्री मंडल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे:

🔸 मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे जी
🔸 पूर्व मंडल अध्यक्षगण – श्री तुलसी ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर एवं नरेंद्र वाकडे जी
🔸 जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज अग्रवाल जी
🔸 प्रदेश आईटी सेल सदस्य नवदीप नंदा जी
🔸 मंडल महामंत्री अंजय अग्रवाल जी
🔸 MIC सदस्य अजय चन्द्र जी
🔸 वरिष्ठ पार्षद दीदी राधा महंत जी
🔸 झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष लल्लन सिंह जी
🔸 पार्षद पुत्र तोमेश यादव जी
🔸 पूर्व पार्षदगण – बुधवार साय यादव जी, संजय कुर्ववंशी जी
🔸 अन्य प्रमुख कार्यकर्ता – विजय मिरी, किशोर साहू, उमेश तिवारी, भूपेंद्र साहू, अनिल गिरी, धनंजय कश्यप, सुनीता पांडे, अजय राठौर, हेमंत जी सहित बड़ी संख्या में मंडल के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस योग दिवस कार्यक्रम ने न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का संदेश दिया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही राष्ट्रव्यापी योजनाओं और संकल्पों को भी जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.