March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डुग्गूपारा वार्ड 42 में भाजपा ने आयोजित किया मोहल्ला चौपाल व संकल्प शपथ कार्यक्रम, पूर्व मंडल अध्यक्ष जे.एन. दूबे ने किया मार्गदर्शन

कोरबा, 22 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “विकसित भारत का अमृतकाल – 11 साल बेमिसाल” जनसंवाद अभियान के अंतर्गत आज बालको मंडल के वार्ड क्रमांक 42 डुग्गूपारा के शक्ति केंद्रों में मोहल्ला चौपाल एवं संकल्प पत्र शपथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जे.एन. दूबे ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के तेज़ी से हो रहे सर्वांगीण विकास की चर्चा की। उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव, पूर्व एल्डरमेन एवं वर्तमान पार्षद श्री सत्येन्द्र दूबे, आर. नारायण, राजा शर्मा, विनय यादव, लाल बहादुर चौहान, के.के. राजू, मुकेश शुक्ला, किशोर दूबे, प्रभात डडसेना एवं नारायणी दूबे सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों की भारी उपस्थिति रही।

चौपाल के दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सभी को ‘विकसित भारत’ के संकल्प पत्र की शपथ भी दिलाई गई। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर जागरूकता, राष्ट्र निर्माण और जनसंपर्क को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.