विकसित भारत के अमृतकाल में भाजपा ने वार्ड 46 बेलगिरी बस्ती में मोहल्ला चौपाल व संकल्प शपथ कार्यक्रम आयोजित किया




कोरबा, 22 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ “विकसित भारत का अमृतकाल – 11 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 46 बेलगिरी बस्ती के शक्ति केंद्रों में मोहल्ला चौपाल एवं संकल्प पत्र शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रीति स्वर्णकार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों के सशक्त नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को लेकर जनता से जुड़ने और उनके सहयोग से आगे बढ़ने की अपील की।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव, पार्षद श्रीमती चंदा देवी रत्नाकर, रामचरण वस्त्राकार, दिलीप अदिले, नंदू रत्नाकर, महंत भाईआर, नारायण, राजा शर्मा एवं विनय यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

स्थानीय नागरिकों की भारी भागीदारी के साथ इस चौपाल में क्षेत्र की समस्याओं, केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और ‘विकसित भारत’ के लिए सामूहिक संकल्प की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम जन-जागरूकता, संवाद और राष्ट्रनिर्माण के प्रति सहभागिता की भावना को और मजबूत करने वाला रहा।
भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद।


