March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

चैतमा मंडल में योग दिवस पर हुआ भव्य योगाभ्यास, कार्यकर्ताओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

चैतमा, 21 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल चैतमा के तत्वावधान में एक दिवसीय योग कार्यक्रम का आयोजन महामाया मंदिर प्रांगण चैतमा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करना था।

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश यादव, जनपद उपाध्यक्ष श्री दिलहरन कुर्मी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुकालू प्रजापति एवं कृष्णा यादव, किशोर न्याय बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण जायसवाल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री रामफल यादव, मंडल महामंत्री श्री रामनाथ कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष श्री कैलाश उईके, पूर्व महामंत्री श्री जयप्रकाश प्रजापति, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री शीतल शर्मा, मंडल मंत्री श्रीमती रंजिता अनंत, श्री लक्ष्मी कैवर्य, युवा मोर्चा महामंत्री संदीप प्रजापति व मिथुन यादव, जनपद प्रतिनिधि शिव पटेल, श्री जगबीर सिंह पैकरा और शिव शंकर पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में योग शिक्षक श्री दशरथ प्रजापति ने सभी को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि यह मन और आत्मा को संतुलित कर जीवन को सकारात्मक दिशा देता है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “विकसित भारत 2047” के संकल्प को दोहराते हुए स्वस्थ, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागिता का प्रण लिया। आयोजन में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित रूप से योग को अपनाने और समाज में इसके प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.