कोसाबाड़ी मंडल में योग दिवस पर हुआ भव्य योग शिविर, देश निर्माण का लिया गया संकल्प




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 21 जून 2025। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल द्वारा आज दशहरा मैदान, राजेंद्र प्रसाद नगर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षिका सुश्री जया मिश्रा द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। योग अभ्यास के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने हेतु राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ ली।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री देवेंद्र पांडे, श्री बलराम विश्वकर्मा, श्रीमती मंजू सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री अजय विश्वकर्मा, श्रीमती सुमन सोनी, श्री पंकज सोनी (युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष), मंडल संयोजक योग श्री शिव चंदेल, श्री धन साय साहू, श्री मनोज राठौर, पार्षद श्रीमती ज्योति वर्मा, श्रीमती चंद्रकली जायसवाल, श्री प्रताप सिंह कंवर, श्री पवन सिन्हा, श्री पुनीराम साहू, श्री मैनेजर दास, अर्जुन गुप्ता, श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती सरस्वती पटेल, नारायण महंत, भारत सोनी, जुगल पालीवाल, श्याम साहू, राखी तिवारी, प्रीति चौहान, किया सेनगुप्ता, मीरा सोनी, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्रीमती पुष्प कला साहू, श्री देवेंद्र चौहान, श्री शिव जायसवाल, श्रीमती तुलसी सूर्यवंशी, श्रीमती निर्मला चक्रधारी, श्री रजनीश सिंह, श्री हरेराम साहू, श्रीमती नीलिमा साहू, श्री मुन्ना साहू, श्री शिव देवांगन, श्री श्याम साहू, श्री गुलजार सिंह, श्री धर्मपाल सोलंकी, श्री दिलीप जैन, श्री विकास चौहान सहित मंडल के संयोजक, पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सबने यह संकल्प दोहराया कि वे नए भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे और योग को अपनी जीवनशैली में अपनाकर स्वयं को तथा समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाएंगे।


