March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दीप प्रज्वलन से आरंभ हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम, भाजपा कार्यालय कोरबा में उमड़ा योग का जनसैलाब

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 21 जूनअंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कोरबा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन से हुआ, जो भारतीय परंपरा में ज्ञान, ऊर्जा और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। दीप प्रज्वलन के इस पावन क्षण ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।

 

 

इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा के कोरबा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लम्बा भैया, सतविंदर पाल बग्गा भैया, हितानंद अग्रवाल जी, रुक्मणी नायर जी, सुशील गर्ग जी, योगेश मिश्रा, परविंदर सिंह, युगल केवट, ईश्वर पटेल जी, सुलोचना यादव जी, रूबी सागर जी, सरजू अजय भैया, राजेश लहरे जी, अजय चंद्रा जी, लकी नंद जी, उदय श्रीवास जी, गिरीश नामदेव जी, सूरज पांडे जी, रिपु जायसवाल, विशाल सचदेव, भोलू यादव, पवन यादव, सुजीत राठौर, दीपेश सिंह, राजेंद्र सिंह राजपूत, नवीन जायसवाल, राम अवतार पटेल, अजय साहू जी, सुकेश दलाल, चंदन ताती, दिनेश झा, सिया रामचंद्र, बजरंग यादव, राकेश सोनी, स्मिता सिंह, प्रमिला सागर, शांति यादव, अन्नपूर्णा श्रीवास, ममता बचार, गोपाल बछड़, जगदीश श्रीवास, संगीता चौहान, रामकृष्ण चौहान, राधिका श्रीवास सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में योग शिक्षक डॉ. नागेंद्र शर्मा जी ने उपस्थित जनसमूह को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन का विज्ञान है। यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है और पूर्ण स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त करता है।” उनके नेतृत्व में प्राणायाम, योगासन एवं ध्यान क्रियाएं कराई गईं, जिससे सभी प्रतिभागी लाभान्वित हुए।

 

इस आयोजन का उद्देश्य था समाज में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और आत्मिक उन्नति को बढ़ावा देना। कार्यक्रम में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक बन गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और “योग से सहयोग, स्वास्थ्य से समृद्धि” के संकल्प के साथ हुआ। भाजपा द्वारा आयोजित यह आयोजन जनजागरण और सामाजिक चेतना का प्रेरणास्रोत बना।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.