अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में विशेष योग कार्यक्रम सम्पन्न




रायपुर, 21 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई, जिसमें अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ इस अभ्यास में भाग लेते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने योगाभ्यास करते हुए कहा,
“योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का एक प्रभावशाली साधन है। यह जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मकता लाता है।”
उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों को योग के लाभों के प्रति जागरूक करते हुए योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया और कहा कि योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय सशक्तिकरण की दिशा में भी अहम भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर बोर्ड के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं योग प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन सफल और प्रेरणादायक बना।


