May 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सिरमिना मंडल में योग दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया

सिरमिना, 21 जून।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल सिरमिना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तरीय योग सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आदिम जाति सेवा सहकारी समिति परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन योग दिवस संयोजक श्री लाल जी पांडेय एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रवि मरकाम की उपस्थिति में हुआ।

योगाभ्यास का नेतृत्व सोमेश देवांगन द्वारा किया गया, जिन्होंने विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाते हुए योग के लाभों पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री सोहन सिंह कोराम, राकेश जायसवाल, रामलाल साहू सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मंडल के विभिन्न स्थानों जैसे माध्यमिक शाला पाली एवं हाई स्कूल कोरबी में भी योग शिविर का आयोजन किया गया।

 

योग दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। यह कार्यक्रम आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिरमिना परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।

पाली मिडिल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान पाठक श्रीमती संतोषी यादव, हाई स्कूल प्राचार्य गंगाराम कुर्रे, ग्राम पाली सरपंच श्री सुमार सिंह मरकाम, पटेल सर, प्रधान सर एवं अभिजीत राव सर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम न केवल योग के प्रति जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि पर्यावरण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का भी संदेश लेकर आया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.