May 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मंडल सिरमिना में योग दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न, “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत पौधरोपण भी किया गया

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  सिरमिना, 21 जून। संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल सिरमिना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तरीय योग सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति परिसर में सम्पन्न हुआ, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया। योग दिवस संयोजक लालजी पांडेय एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रवि मरकाम की उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

योगाभ्यास का नेतृत्व सोमेश देवांगन द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। मुख्य वक्ता ने योग के महत्व और इसके वैज्ञानिक लाभों की जानकारी विस्तार से दी।

मंडल के विभिन्न स्थानों पर भी योग शिविरों का आयोजन किया गया। माध्यमिक शाला पाली में मंडल अध्यक्ष श्री सोहन कोराम, तथा हाई स्कूल कोरबी में राकेश जायसवाल, रामलाल साहू सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया, जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जनभागीदारी और अनुशासन की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.