March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शुक्लाखार में मोहल्ला चौपाल सम्पन्न — मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर सारगर्भित चर्चा

कोरबा/जवाली।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  विकसित भारत के अमृतकाल एवं “11 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत जवाली मंडल के ग्राम शुक्लाखार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री श्रवण तंवर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की जनहितकारी नीतियों और ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार मोदी सरकार ने देश की साख को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है तथा ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, डिजिटल इंडिया, स्वच्छता अभियान जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाए हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री श्याम सुंदर पटेल ने संयोजक की भूमिका निभाई। साथ ही गुलाब दास, सुकृत दास, चंद्रपाल बिंझवार, प्रेम सुंदर, पवन कुमार, गौरी शंकर, बनवाली लाल यादव, बुधवार सिंह, भूपेश सिंह, नकुल सिंह, धन बाई, नाहर बाई, गणपत सिंह, प्रताप सिंह, संतोष सिंह, महेन्द्र यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं शक्ति केंद्र क्षेत्र के नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम जन तक केंद्र सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को पहुंचाकर जनजागरण फैलाना था।

भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.