आत्मानंद हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय बिंझरा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थियों ने लिया योग अभ्यास और शपथ का संकल्प
1 min read
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/ बिंझरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आत्मानंद हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय बिंझरा में आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण योगमय वातावरण में तब्दील हो गया, जब विद्यार्थियों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में एसएमडीसी के अध्यक्ष श्री विष्णु यादव, सदस्य रत्ना कोरचे, ममता पुलस्त, ग्राम की सरपंच श्रीमती चंद्रिका देवी, श्री शंभू शरण सिंह, शिक्षिका संध्या साहू मैडम, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों के उद्बोधन से हुई। इसके पश्चात प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान क्रियाएं कीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और उपस्थितजनों को नियमित योग करने की शपथ दिलाई गई।

विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। योग दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणादायक रहा और सभी ने योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
