March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने किया अध्ययन दौरा, स्मार्ट सिटी प्रबंधन का लिया अनुभव”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  ****/  भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित शहरी प्रबंधन अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सहभागिता दर्ज कराई। इस कार्यक्रम में देशभर के नगरीय निकायों से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और इंदौर की स्वच्छता, परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं अन्य नगरीय सेवाओं के संचालन की कार्यप्रणाली का गहन अध्ययन किया।

यह भ्रमण कार्यक्रम ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नेंस (All India Institute of Local Self Governance) की पहल पर आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम कोरबा की ओर से महापौर संजू देवी राजपूत के साथ आयुक्त एवं अधीक्षण अभियंता सहित अन्य अधिकारीगण शामिल हुए

 

इस अध्ययन भ्रमण के दौरान इंदौर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली, तेज एवं आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन, सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था, सफाई मित्रों के सशक्तिकरण तथा नागरिक सेवाओं में तकनीक के प्रयोग को निकट से देखा गया। इसके अतिरिक्त, इंदौर नगर निगम द्वारा अपनाए गए सस्टेनेबल डेवलपमेंट मॉडल एवं जनसहभागिता आधारित योजनाएं भी कोरबा प्रतिनिधिमंडल के लिए प्रेरणास्रोत बनीं।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि इंदौर नगर निगम के कार्यों से काफी कुछ सीखने को मिला है और कोरबा नगर को भी इसी दिशा में विकसित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में तत्परता से कार्य किया जाएगा।

इस प्रकार, यह भ्रमण कार्यक्रम कोरबा नगर निगम के प्रशासन को स्वच्छता, डिजिटल ट्रैकिंग, कचरा निपटान एवं नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए नई दिशा और दृष्टिकोण देने में सहायक सिद्ध होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.