March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में भाजपा का तीन स्थानों पर विशाल योग आयोजन, जनभागीदारी से सजेगा राष्ट्र निर्माण का संकल्प”

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित “संकल्प से सिद्धि” पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के तीन प्रमुख स्थलों पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

🗓️ दिनांक: 21 जून 2025 (शनिवार)
🕖 समय: प्रातः 07:00 बजे
📍 स्थान:
1️⃣ भाजपा कार्यालय, टीपी नगर, कोरबा
2️⃣ दशहरा मैदान, निहारिका, कोरबा
3️⃣ अग्रसेन भवन, कटघोरा

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने एवं योग को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिकगणों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर पहुंचकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनें।

कार्यक्रम के जिला संयोजक बलराम विश्वकर्मा एवं सह-संयोजक रामकुमार त्रिपाठी ने बताया कि योग भारत की गौरवशाली विरासत है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कोरबा की यह पहल जनस्वास्थ्य और जनजागरण की दिशा में सार्थक कदम होगी।

इस आयोजन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक “योग से राष्ट्र निर्माण” के इस संकल्प को सामूहिक शक्ति में बदलते हुए एकजुटता, अनुशासन और स्वास्थ्य के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

“एक साथ योग – एक संकल्प, एक भारत – स्वस्थ भारत!” 🇮🇳

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.