“शक्तिकेंद्र मुड़ापार में भाजपा का चौपाल संपन्न, केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर हुआ संवाद”




धतुरा (हरदीबाजार)।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार के अंतर्गत शक्तिकेंद्र मुड़ापार के बूथ धतुरा में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन महामाया मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल जी के मार्गदर्शन में किया गया।
चौपाल की शुरुआत भारत माता के विधिवत पूजन और अतिथियों के श्रीफल से स्वागत के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता श्री चूलेश्वर राठौर, जिलाध्यक्ष – किसान मोर्चा, ने केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं और प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों पर प्रकाश डाला।


उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि – “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया है। उनकी अगुवाई में देश ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, शौचालय योजना, राशन वितरण, ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया जैसे ऐतिहासिक कार्यों में प्रगति की है।”

कार्यक्रम में अमरनाथ कौशिक (भाजपा महामंत्री, हरदीबाजार), शांतिलाल धीवर (संयोजक, मुड़ापार), प्रभाकर कौशिक (सह-संयोजक), पितर सिंह मरकाम (सरपंच प्रतिनिधि), पप्पू राठौर (भाजपा नेता), ज्ञानेंद्र कौशिक, मनोज कुमार, अजय धीवर, अमरनाथ कैवर्त, केशुभाई, कमल किशोर, तुलसीराम, सत्यनारायण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ कौशिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संयोजक शांतिलाल धीवर द्वारा किया गया।
“भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


