August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोसाबाड़ी मंडल द्वारा निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, सुश्री जया मिश्रा के सान्निध्य में चल रहा कार्यक्रम

1 min read

कोरबा/कोसाबाड़ी:
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 16 जून से 21 जून 2025 तक पुष्पलता उद्यान में निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस विशेष शिविर का संचालन छत्तीसगढ़ प्रभारी, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की प्रतिनिधि सुश्री जया मिश्रा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में प्रारंभ दिवस पर क्षेत्र की मातृशक्ति और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।
योग शिविर में आसन, प्राणायाम, ध्यान और जीवनशैली से जुड़ी भारतीय पद्धतियों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थिति रहे:

पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा

पूर्व अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री देवेंद्र

पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पार्षद श्री अशोक चावलानी

कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर

जिला सह-संयोजक श्रीमती मंजू सिंह

मंडल कार्यक्रम संयोजक श्री शिव चंदेल, सह-संयोजक श्री धनसाय साहू

मंडल महामंत्री श्रीमती सुमन सोनी, श्री दिनेश वैष्णव, श्रीमती ज्योति वर्मा

 

 


इसके साथ-साथ भाजपा पार्षदगण एवं पदाधिकारीगण:
लक्ष्मण श्रीवास, राकेश वर्मा, स्वाति कश्यप, शिव जायसवाल, हरेराम साहू, गोपाल राठिया, धर्मपाल सोलंकी, अर्जुन गुप्ता, मीरा सोनी, राखी तिवारी, प्रीति चौहान, तृप्ति सरकार, तुलसी सूर्यवंशी, निर्मला चक्रधारी, गोविंद साहू, संजीव शर्मा, शिव देवांगन, जुगल पालीवाल, जैन जी, रजनीश सिंह, प्रवीण, श्याम साहू आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने बताया कि योग हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, और इस प्रकार के शिविरों से समाज को सशक्त, स्वस्थ और संस्कारित दिशा मिलती है।

शिविर 21 जून तक प्रतिदिन प्रातःकालीन सत्र में आयोजित होगा, जिसमें आम नागरिक, विशेषकर मातृशक्ति का उत्साहपूर्ण सहभाग उल्लेखनीय है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.