August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर दीपिका मंडल के शक्ति केंद्रों की संयुक्त बैठक संपन्न, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की बनी रूपरेखा”

1 min read

कोरबा/तिवरता:
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/  भारतीय जनता पार्टी दीपिका मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र तिवरता और लिटियाखार की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक आज तिवरता गांव में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाना और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण की रणनीति तैयार करना था।

बैठक में मुख्य वक्ता श्री हरीश थदवानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि,

> “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने सामाजिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, उन्हें प्रत्येक घर तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।”

 

उन्होंने यह भी कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम का संचालन मंडल सह-संयोजक श्री नरेंद्र पटेल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री छत्तलाल यादव, श्री प्यारेलाल यादव, श्री सागर सिंह उइके, श्री वीरेंद्र यादव, श्री राजेश्वर, श्री जयकरण मरावी, श्री प्रहलाद सिंह, श्री मरावी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और बूथ स्तर की मजबूती के लिए भी कार्ययोजना तैयार की गई।
कार्यक्रम का समापन भारत माता और संगठन के जयघोष के साथ हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.