कुदमुरा मंडल में “विकसित भारत के अमृतकाल” विषय पर मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, कार्यकर्ताओं ने साझा की 11 वर्षों की गौरवगाथा




कुदमुरा, 14 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल द्वारा ग्राम चचिया में “विकसित भारत के अमृतकाल” विषय पर आधारित “संकल्प से सिद्धि तक – 11 वर्षों की गौरवगाथा” कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बीते 11 वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रभारी श्री आकाश सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप कंवर, मंडल अध्यक्ष श्री बृजलाल राठिया, उपाध्यक्ष श्री समयलाल कंवर, श्री गोवर्धन गुप्ता, श्री मुकेश जायसवाल, महामंत्री द्वय श्री उमेश्वर प्रसाद सोनी एवं श्री कौशल चौरसिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती कमला राठिया, श्री ईश्वर सिंह राठिया, श्री रामस्वरूप राठिया (पूर्व सरपंच), श्री विनय पाण्डेय, मंडल मंत्री श्रीमती अर्चना चौहान, श्री सुकवारा राठिया, श्रीमती राधा बाई केंवट (पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष), श्रीमती पूनम चौरसिया (उपसरपंच रजगामार), युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री धन्नजय चौहान, श्री लम्बोदर सिंह राठिया, श्री सीताराम राठिया, श्री बिहारी लाल कंवर, बरपाली से श्री दीपक कंवर, श्री मनोज साव, श्री गुल्लू महाराज, श्री अज्ञात यादव, श्री उत्तम पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों जैसे – प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि आदि का उल्लेख करते हुए बताया कि इन योजनाओं ने देश को सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।
इस आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आगामी चुनावों हेतु जनसंपर्क को लेकर रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में हुआ और अंत में सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा और संगठन विस्तार का संकल्प दिलाया गया।


