August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एयर इंडिया विमान हादसे पर कृष्णा ग्रुप ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मौन रखकर मृतकों को किया नमन

1 min read

 

कोरबा, 12 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के आकस्मिक दुर्घटना में मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आज कोरबा स्थित कृष्णा ग्रुप के सभी डीलरशिप सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

 

यह भयावह हादसा गुरुवार दोपहर 1:45 बजे हुआ, जब विमान में सवार 242 यात्रियों में से लगभग 241 की दुखद मृत्यु हो गई। यह समाचार देश और दुनिया भर में पीड़ा का कारण बना, जिसमें अनेक परिवार उजड़ गए।

कोरबा में कृष्णा हुंडई, कृष्णा होंडा, कृष्णा टाटा, कृष्णा जेसीबी, कृष्णा किया, अशोक एंड कंपनी और तिरुपति बजाज सहित समस्त डीलरशिप के सदस्यों ने एकत्र होकर मौन रखा और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप एवं मोदी परिवार के
श्री अशोक मोदी, संजय, गौरव, हार्दिक, चेतन, अंकिता, श्रेया एवं नरेंद्र मोदी जूनियर सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन श्री अशोक मोदी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा –
“यह एक राष्ट्रीय आपदा है। भगवान सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हम सभी इस दुःख की घड़ी में देश के साथ खड़े हैं।”

यह श्रद्धांजलि सभा एक सच्ची मानवीय संवेदना का परिचायक रही, जिसमें प्रत्येक सदस्य ने हृदय से दुख साझा किया और अपने स्तर पर दुःख की इस घड़ी में एकजुटता प्रकट की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.