August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्रीराम मंदिर डीडीएम रोड पर नाली एवं एसएस ग्रीन कॉलोनी के पीछे सड़क निर्माण की उठी मांग

1 min read

 


वार्ड-3 की पार्षद श्रीमती मथुरा बाई चंद्रा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री ने दिया शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन

कोरबा, 14 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  नगर निगम के वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद श्रीमती मथुरा बाई चंद्रा ने स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय से भेंट कर दो प्रमुख विकास कार्यों की मांग की। इस संबंध में पार्षद द्वारा श्रीराम मंदिर डी.डी.एम. रोड के सामने नाली निर्माण एवं एस.एस. ग्रीन कॉलोनी के पीछे सड़क निर्माण हेतु एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया।

पार्षद मथुरा चंद्रा द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि श्रीराम मंदिर डी.डी.एम. रोड कोरबा स्थित है, जहां नाली की अनुपस्थिति के कारण बारिश एवं घरों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। इससे न केवल आने-जाने में असुविधा होती है, बल्कि स्थानीय निवासियों को गंदगी और बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा है। दूषित पानी के जमाव से क्षेत्र में स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो रहा है।

इसी प्रकार एस.एस. ग्रीन कॉलोनी के पीछे सड़क नहीं होने के कारण कई स्थानीय निवासी अपनी ही जमीन पर घर नहीं बना पा रहे हैं और उन्हें मजबूरीवश किराये पर अन्यत्र रहना पड़ रहा है। वहाँ का कचरा भी उचित निस्तारण के अभाव में खाली पड़ी भूमि पर फेंका जा रहा है, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण की स्थिति खराब हो रही है। इन समस्याओं के कारण वहां के नागरिकों को मानसिक, भौतिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पार्षद की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन दिया कि इन आवश्यक विकास कार्यों को शीघ्र ही मंजूरी दी जाएगी और निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने पार्षद के इस पहल की सराहना की और आशा जताई कि प्रस्तावित निर्माण कार्यों से क्षेत्र की दशा में व्यापक सुधार होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.