कटाईपाली (C) में हुआ प्रेरणादायक कॅरियर गाइडेंस सेमिनार, विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के सूत्र




राठिया (कंवर) विकास समिति कोरबा के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को मिली दिशा, मार्गदर्शकों ने बताए रोजगारोन्मुख विकल्प
कटाईपाली (C), रायगढ़ |
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ ग्रामीण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए राठिया (कंवर) विकास समिति, जिला कोरबा द्वारा ग्राम कटाईपाली (C) स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कॅरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य दसवीं और बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्ट्रीम चयन तथा आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना से हुआ। तत्पश्चात ग्राम सरपंच श्री भोलेश्वर राठिया के नेतृत्व में पंचायत सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने RKVS कोरबा टीम के मार्गदर्शकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर और तालियों की गूंज के साथ आत्मीय स्वागत किया।
सेमिनार में विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी गई:
श्री दुबराज सिंह राठिया ने विज्ञान और गणित विषयों से मिलने वाले करियर विकल्पों पर प्रकाश डाला।
श्री मनमोहन सिंह राठिया ने कला, खेल और स्काउटिंग से विद्यार्थियों को होने वाले लाभ बताए।
श्री यादन सिंह राठिया ने वाणिज्य विषय से संबंधित रोजगार अवसरों की चर्चा की।
श्री जयकृष्ण राठिया ने दसवीं के बाद ITI और बारहवीं के बाद पॉलिटेक्निक करने की संभावनाएं साझा कीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच श्री भोलेश्वर राठिया व सुखदेव कमलवंशी ने विद्यार्थियों से इस सेमिनार में बताए गए तथ्यों को आत्मसात कर अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने इस आयोजन को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि “जहां शहरी क्षेत्रों में पालक भारी खर्च कर ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों को भेजते हैं, वहीं RKVS टीम ने इसे सामाजिक सेवा के रूप में निशुल्क आयोजित कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।” — मानसिंह राठिया, केंद्रीय सचिव
इस अवसर पर प्रमुख पंचायत प्रतिनिधियों व गणमान्यजनों में हरिशरण सिंह राठिया, बीरबल कमलवंशी, संतोष कमलवंशी, भागवत कमलवंशी, मन्नूसिंह राठिया, रामलाल राठिया, कमेश्वर, परमेश्वर, ब्रम्हन दास, जुगुतराम खूंटे, सुकुल खूंटे, रेवालाल, धुनेश्वर, यादराम डनसेना, नरेश सिदार, गुजराज राठिया, रामेश्वर यादव, बिंदेश्वर और केदारनाथ वैष्णव आदि उपस्थित रहे।
सेमिनार का संचालन रामलाल कंवर ने किया और आभार प्रदर्शन सरपंच श्री भोलेश्वर राठिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम प्रमुखों, शा. उ. मा. वि. कटाईपाली (C) के समस्त स्टाफ और संस्था प्रमुख श्री राजीव गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।
: मानसिंह राठिया,
केन्द्रीय सचिव,
छत्तीसगढ़ चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति, हाटी


