March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में कृष्णा ग्रुप ने एयर इंडिया विमान हादसे के मृतकों को दी मौन श्रद्धांजलि


भीषण विमान दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों के लिए की गई प्रार्थना

कोरबा, 13 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   12 जून को गुरुवार के दिन दोपहर 1:45 बजे एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही अंतरराष्ट्रीय उड़ान दुर्भाग्यवश एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 241 यात्रियों की दुखद मृत्यु हो गई। यह घटना देशभर में शोक और पीड़ा की लहर लेकर आई, जिसने जनमानस को झकझोर कर रख दिया।

कोरबा में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी कृष्णा ग्रुप ने इस भयावह त्रासदी पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सभी मृत यात्रियों की आत्मा की शांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। ग्रुप के सदस्यों ने मोमबत्तियाँ जलाकर मृतकों को भावभीनी विदाई दी और ईश्वर से उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन श्री अशोक मोदी ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “यह केवल एक विमान दुर्घटना नहीं, बल्कि अनेक परिवारों के जीवन में स्थायी शून्यता का कारण बनी है। भगवान सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को मानसिक बल प्रदान करें।”

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कृष्णा ग्रुप के सभी सदस्यों ने मौन धारण कर दिवंगतों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की और देशवासियों से भी अपील की कि वे इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनाएं साझा करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.