March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“विकसित भारत का अमृतकाल” थीम पर भाजपा करतला मंडल में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला सम्पन्न, नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

 

करतला, 14 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी के द्वारा “विकसित भारत का अमृतकाल” विषय पर केंद्रित संकल्प से सिद्धि – 11 वर्षों की गौरवगाथा कार्यक्रम के अंतर्गत आज करतला मंडल में मण्डल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्मानीय श्री रामनारायण सराफ जी ने की।

 

कार्यशाला में मंडल के सभी सम्माननीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं पार्टी गमछा पहनाकर आत्मीय सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत करतला पंचायत भवन प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। सभी अतिथियों ने मिलकर पौधारोपण किया और संकल्प लिया कि वे समाज व पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।

मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार गबेल जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 11 वर्षों के कार्यकाल को राष्ट्रहित में ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के मंत्र को चरितार्थ करते हुए मोदी सरकार ने भारत को विश्वपटल पर गौरवपूर्ण स्थान दिलाया है।

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष रामकुमार गबेल ने उपस्थित समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सभी से अपील की कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ पार्टी को और मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाते रहें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.