पवन कुमार सिंह को मिली आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल की बड़ी जिम्मेदारी, कोरबा सहित आदिवासी अंचलों के विकास को मिलेगी नई दिशा




कोरबा, 13 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के आदिवासी अंचलों के समग्र विकास हेतु गठित एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल में कोरबा जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह मनोनयन श्री सिंह की जनसेवा, जनकल्याणकारी सोच और विकास के प्रति उनके प्रतिबद्ध दृष्टिकोण को देखते हुए किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि, “यह कोरबा जिले के लिए गर्व की बात है कि हमारे लोकप्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी सक्रिय भागीदारी से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आजीविका और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ठोस कार्य योजनाएं बनेंगी और आदिवासी अंचलों के लिए ठोस विकास की राह खुलेगी।”
ज्ञात हो कि कोरबा आदिवासी बहुल जिला है, जहां वर्षों से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की आवश्यकता महसूस की जाती रही है। इस नए दायित्व के साथ यह अपेक्षा की जा रही है कि अब स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनेंगी और समयबद्ध ढंग से लागू होंगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह ने इस नियुक्ति को कोरबा जिले के नागरिकों की उपलब्धि बताते हुए कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से कोरबा सहित समस्त आदिवासी अंचलों के विकास के लिए कार्य करूंगा।”
अन्य प्रमुख नियुक्त सदस्य इस प्रकार हैं:
राजेश्री पैकरा – विधायक, जशपुर
रणविजय सिंह – विधायक, बैकुंठपुर
चिंतामणि महाराज – सांसद, अंबिकापुर
लता उसेंडी – विधायक, कोंडागांव
केदार कश्यप – सहकारिता मंत्री, कवर्धा
अनिता शर्मा – विधायक, भानुप्रतापपुर
इस सलाहकार मंडल से यह उम्मीद की जा रही है कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में व्यावहारिक और जनसहभागिता पर आधारित योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने में मदद मिलेगी।


