August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“दीपका मंडल में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला सम्पन्न, अटल परिसर में हुआ वृक्षारोपण”

1 min read

📍 दीपका, 13 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  ****/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा के अंतर्गत आज दीपका मंडल में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दीपका के अटल परिसर में सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिला संयोजक एवं पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष श्री ज्योति नंद दुबे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति ने की। कार्यशाला के प्रभारी के रूप में जिला मंत्री श्री नरेश टंडन उपस्थित रहे। साथ ही दीपका नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश थदवानी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका शर्मा भी मंचासीन रहे।

 

मंच पर मंडल उपाध्यक्ष श्री धर्म तिवारी, मुकेश जायसवाल, मंडल मंत्री राजेंद्र साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत सिंह, एवं संकल्प से सिद्धि अभियान के सदस्य कन्हैया यादव एवं नरेंद्र पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यशाला में दीपका मंडल के सभी पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पंचायत प्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, सरपंचगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों के सेवा कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए गए ऐतिहासिक प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दें।

कार्यशाला के उपरांत कार्यकर्ताओं ने अटल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से उत्साहवर्धक एवं संगठनात्मक दृष्टि से प्रेरणादायी रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.