“भिलाई बाजार मंडल में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यशाला संपन्न, मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई विस्तृत चर्चा”




📍 भिलाई बाजार, 13 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा “संकल्प से सिद्धि – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 बेमिसाल वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भिलाई बाजार मंडल के मुड़ियानार में एक मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में हरदीबाजार मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री हरीश थदवानी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अपने संबोधन में श्री थदवानी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विगत 11 वर्षों में भारत को वैश्विक मंच पर गौरवशाली स्थान दिलाया है। शताधिक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दिशा में ऐतिहासिक परिवर्तन लाया गया है। उन्होंने बताया कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो मोदी सरकार की दूरदर्शिता और जनहितकारी नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम है।
कार्यशाला में श्री थदवानी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि मोदी सरकार की जनहित योजनाओं और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक पहुंचना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मंडल के प्रत्येक बूथ पर भव्यता के साथ मनाएं। योग कार्यक्रम के उपरांत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश राठौर जी, जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद कुमार यादव जी, महामंत्री श्री हेमंत तिवारी जी, श्री प्रताप कंवर जी, श्री रथलाल पाटले जी, विजय राठौर जी, सचिन राठौर जी, हुलेश राठौर जी, डमरूधर, हरी चौबे जी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला पूर्ण रूप से प्रेरणादायक और संगठन के आगामी लक्ष्यों को लेकर मार्गदर्शनकारी सिद्ध हुई।



