August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 दुर्घटनाग्रस्त — पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत

1 min read

 

नई दिल्ली/अहमदाबाद, 12 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर ने पूरे देश को शोकाकुल कर दिया है। यह विमान अपनी नियमित उड़ान पर था, जब तकनीकी खराबी के कारण वह आपात स्थिति में क्रैश हो गया। इस हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों की जान चली गई।

इस हृदयविदारक दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में पंजाब भाजपा के प्रभारी श्री विजय रूपाणी जी का भी निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे राजनीतिक जगत और देश में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री रूपाणी एक समर्पित जननेता, कुशल प्रशासक और राष्ट्रभक्त राजनेता के रूप में जाने जाते थे। उनका असमय निधन न केवल गुजरात बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राष्ट्रीय नेताओं ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

देशभर में लोग इस घटना से गहरे दुख और स्तब्धता में हैं। ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकसंतप्त परिवारों को इस वज्राघात को सहने की शक्ति दें।

।। ॐ शांति ।।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.