फरसवानी मंडल में “विकसित भारत के अमृतकाल” पर कार्यशाला सम्पन्न, कार्यकर्ताओं ने लिया भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
1 min read



कोरबा, 11 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आज फरसवानी मंडल में “विकसित भारत के अमृतकाल” विषय पर केंद्रित मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत भवन फरसवानी में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री चंदरसेन साहू की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा को रेखांकित किया गया।
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का आह्वान किया गया तथा सभी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में सहभागी बनने की शपथ ली।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
संदीप सैगल, पवन सिन्हा, श्रीमती अशोका विश्राम कंवर, विश्राम कंवर, नरेन्द्र बिंझवार, रमेश मननेवार, अंतराम यादव, डोरीलाल साहू, कुलदीप कश्यप, राकेश श्रीवास, तुलाराम मननेवार, बालकृष्ण कंवर, छतराम कुर्रे, सुधाराम कश्यप, राम खिलावन मननेवार, बीर सिंह मननेवार, एकादशी मननेवार, रामनाथ कश्यप, कमलेश राजपूत, संतलाल केवट, गणेश राम चौहान, केशव कुमार पटेल, सुरेश यादव, सीत चौहान, उत्तम यादव, समारु बरेठ एवं परदेशी राम बिंझवार।
कार्यक्रम का संचालन और समन्वय:
कार्यक्रम संयोजक: अंतराम यादव, सह संयोजक: डोरीलाल साहू व कुलदीप कश्यप द्वारा किया गया।
कार्यशाला पूर्णतः सफल रही और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया – विकसित भारत, सशक्त भारत के निर्माण हेतु वे सदैव सक्रिय व समर्पित रहेंगे।







