August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा में “विकसित भारत के अमृतकाल” पर मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  *****/ कटघोरा, 11 जून 2025। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत आज सांस्कृतिक भवन, कटघोरा में “विकसित भारत के अमृतकाल” विषय पर केंद्रित एक मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 11 वर्षों की विकास यात्रा, जनहितकारी योजनाओं और राष्ट्रीय प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं प्रभारी भैया ईश्वर साहू जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक परिवर्तन को रेखांकित करते हुए कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता, तकनीकी नवाचार, वैश्विक नेतृत्व और जन-जन के सशक्तिकरण की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।

 

कार्यक्रम के उपरांत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सांस्कृतिक भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

पूर्व जिला अध्यक्ष: श्री पवन गर्ग

भाजपा जिला मंत्री: श्री संजय शर्मा

कटघोरा मंडल अध्यक्ष: श्री अभिषेक गर्ग

निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष: श्री धन्नू प्रसाद दुबे

छुरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष: श्री हीरानंद पंजवानी

पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष: दीदी मीना शर्मा

श्री प्रीतम देवांगन, श्री पवन अग्रवाल, आत्मा नारायण पटेल, बजरंग पटेल, रामप्रसाद कोराम, समजीत सिंह, रति देवांगन, राजू दीवान, अजय गर्ग, देव दुबे, अविनाश केसरवानी, अजय धनोदिया, डेक्रांत देवांगन, बैसाखू यादव, विनोद जयसवाल, फारूक काजी, राजेश गुप्ता, राजेन्द्र टंडन, स्नेहलता पटेल, श्यामी साहू, गोपेन्द्र, सुनील कुर्रे, मनोज सोनी, डागेश्वर शुक्ला, इकलाख शेख, अनुराग दुहलानी, किसान केसरवानी, फैजल अली, अतुल जयसवाल एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

इस आयोजन ने न केवल राजनीतिक संवाद को सशक्त किया, बल्कि पर्यावरणीय चेतना को भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.