August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको मंडल में “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला आयोजित, प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

1 min read

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/।  कोरबा, 12 जून। भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम कोरबा के प्रथम सभापति श्री रामनारायण सोनी जी उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा विगत 11 वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, विकास योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वक्ताओं ने मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति, सुशासन और राष्ट्रहित में लिए गए फैसलों को “संकल्प से सिद्धि” का आदर्श उदाहरण बताया।

कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष, विभिन्न पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, तथा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री की नीतियों और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया।

कार्यशाला ने न केवल संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि भाजपा का कार्यकर्ता नवभारत निर्माण की दिशा में सजग, सक्रिय और समर्पित है।

भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.